रामपुर के बिलासपुर में लापता 10 वर्षीय अनुज का शव झील में मिला, इलाके में शोक व सनसनी

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर । जनपद के बिलासपुर क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां दो दिन से लापता 10 वर्षीय बालक अनुज का शव झील से बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में पार्क के पास स्थित झील में अनुज का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकलवाया।

बताया जा रहा है कि अनुज पिछले दो दिनों से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। पूरे इलाके में खोजबीन चल रही थी, लेकिन जैसे ही उसका शव मिला, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह हादसा है या किसी साजिश का परिणाम, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.