रामपुर में GST चोरी का भंडाफोड़, लकड़ी कारोबारी गिरफ्तार, चौथे आरोपी का नाम सामने आया

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर में जीएसटी चोरी के एक बड़े मामले में पुलिस ने एक लकड़ी कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान इस प्रकरण में चौथे आरोपी का नाम भी सामने आया है।

यह मामला 4 अक्टूबर का है, जब राज्य कर विभाग के उपायुक्त संदेश कुमार जैन ने शहर कोतवाली में खटकान निवासी हारिश, जिया और अधिवक्ता समर्पण जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि अधिवक्ता की मिलीभगत से फर्जी किरायानामा तैयार कर उसे जीएसटी पोर्टल पर अपलोड किया गया। इसके माध्यम से किसानों से खरीदी गई लकड़ी को अन्य पंजीकृत व्यक्तियों से खरीदा हुआ दिखाया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि बिना वास्तविक खरीद के टैक्स इनवॉइस लेकर बोगस फर्म दिखाई गई और जीएसटी बिल जारी किए बिना करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी।

विवेचना के दौरान गंज थाना क्षेत्र के बाजोड़ी टोला निवासी जवाहत खां की भूमिका भी सामने आई, जो एक फर्जी फर्म के जरिए जीएसटी चोरी में संलिप्त था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.