ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर अक्षय खन्ना का बयान, इंटरव्यू में कही चौंकाने वाली बात

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस का जादू आज भी दर्शकों के दिलों पर कायम है। उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार उनकी तारीफ करते नहीं थकते, लेकिन एक बार अक्षय खन्ना ने उनके बारे में ऐसा बयान दिया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल, अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म ताल और आ अब लौट चलें में साथ काम किया था। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी प्रोफेशनल बॉन्डिंग रही।

एक इंटरव्यू में जब अक्षय खन्ना से इंडस्ट्री की सबसे आकर्षक अभिनेत्री के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना झिझक ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लिया। उन्होंने कहा था कि जब भी वह उनसे मिलते हैं, तो अपनी नजरें हटा नहीं पाते।

अक्षय का यह बयान उस समय काफी चर्चा में रहा। उन्होंने यह भी कहा कि शायद ऐश्वर्या को इस तरह की प्रतिक्रियाओं की आदत हो चुकी होगी।

वहीं, अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्षय खन्ना हमेशा बेबाक रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि उन्होंने शादी को कभी प्राथमिकता नहीं दी, क्योंकि वह खुद को लंबे समय तक किसी रिश्ते में बंधा हुआ नहीं देख पाते।

बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज और स्पष्ट विचारों के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय खन्ना के ऐसे बयान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

By Snigdha Srivastava (स्निग्धा श्रीवास्तव)

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.