चाइल्ड फ्रेंडली सोसाइटी की बैठक में बाल अधिकारों पर मंथन, ग्रामीणों को किया जागरूक

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

घोरावल (सोनभद्र): जनपद के घोरावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुवास के राजस्व ग्राम सपीनिया में चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजा आभूषण ब्रह्म शाह ने की, जिसमें बच्चों के अधिकार, शिक्षा और संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ग्रामीणों को बच्चों के हितों के प्रति जागरूक किया गया और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर दिनेश कुमार, अभिषेक कुमार, अखिलेश राजभर, जवाला प्रसाद, सिताराम, तेजबली सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जागरूकता बढ़ाने और समाज में सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.