अमृतसर में रेड अलर्ट: 13 स्थानों पर नाकाबंदी, हर वाहन की सख्त जांच

अमृतसर: शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाते हुए 13 अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी की। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।

मीडिया से बातचीत में एडीसीपी अनुभव जैन ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर पूरे अमृतसर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इसके तहत शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। सब-डिवीजन ईस्ट के अंतर्गत हुसैनपुरा चौक समेत कुल 13 स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और असामाजिक तत्वों में डर पैदा करना है। नाकाबंदी के दौरान सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है और ट्रैफिक नियमों या अन्य कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान में एडीसीपी, एसएचओ, अतिरिक्त एसएचओ सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया।

एडीसीपी ने कहा कि इस तरह के अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि अपराध पर नियंत्रण रखा जा सके और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.