30 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक शिवराम को भावभीनी विदाई, समारोह में भावुक हुआ माहौल

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

घोरावल (सोनभद्र): शिक्षा क्षेत्र घोरावल के कंपोजिट विद्यालय बर-कन्हरा में सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाध्यापक शिवराम के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उनके 30 वर्षों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान शिक्षकों और रसोइयों ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर शिवराम को सम्मानित किया। जब उन्होंने अपने सेवाकाल की यादें साझा कीं तो माहौल भावुक हो गया और उनकी आंखें नम हो गईं। इस मौके पर उनका परिवार भी मौजूद रहा।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे समारोह यादगार बन गया। कार्यक्रम का संचालन दीनबंधु त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर शिक्षक उदय लहरी, एसआरजी संजय मिश्र, एआरपी मयंक, अनिल, सौरभ श्रीवास्तव, दिवाकर तिवारी, संजय मिश्र, शिवशंकर, प्रद्युम्न, सुनील, अशोक सन्यासी, राजेश सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.