जब मनोहर लाल ,राव नरबीर सिंह और पंडित रामबिलास शर्मा की तिगड़ी ने वाजपेयी के आशीर्वाद से बंसी लाल की बंसी बजाकर सरकार तोड़ दी

गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

जब मनोहर लाल, राव नरबीर सिंह और पंडित रामबिलास शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी के आशीर्वाद से बंसीलाल की बंसी बजा दी। मायने, बंसीलाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार का तख्ता पलट दिया था।

तीन दशक पहले बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी और भाजपा की गठबंधन सरकार बनी थी। अच्छी-भली सरकार चल रही थी। मंत्री पंडित रामबिलास शर्मा और राव नरबीर सिंह तथा भाजपा के तत्कालीन प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर लाल अलग खिचड़ी पका रहे थे। यानी सरकार के तख्ता पलटने की साजिश कर रहे थे। उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी का भी समर्थन था।

हालांकि लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज बंसीलाल को पसंद करते थे। राव नरबीर सिंह बंसीलाल से इसलिए नाराज थे कि उन्होंने उनका फ़ूड एंड सप्लाई महकमा बदल दिया था। राव नरबीर ने सीधे फाइल मंगवा कर एनसीआर में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर तीन दर्जन ईंटों के भट्टों के लाइसेंस दे दिए थे।

पंडित रामबिलास शर्मा के एक संत ने कहा था कि तुम्हारी कुंडली में सीएम बनने का यह योग है। यह अलग बात है कि रामबिलास शर्मा तो बनवास में हैं और वह संत जेल में है।

मनोहर लाल बंसीलाल से इसलिए नाराज थे कि वे, यानी बंसीलाल, उन्हें ज्यादा भाव नहीं देते थे। बंसीलाल सरकार का तख्ता पलट कर फिर ओम प्रकाश चौटाला सीएम बने।

दुमछला: सुने वीडियो

Leave A Reply

Your email address will not be published.