राम नवमी 2026: तारीख को लेकर भ्रम दूर, जानिए कब मनाया जाएगा पर्व और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। देशभर में रामनवमी का पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार इसकी तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:46 बजे शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह लगभग 10:07 बजे समाप्त होगी।

इसी वजह से कई लोग 26 मार्च और 27 मार्च के बीच सही तिथि को लेकर असमंजस में हैं। हालांकि, उदयातिथि के आधार पर रामनवमी 27 मार्च 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

अयोध्या में इस दिन होगा रामलला का जन्मोत्सव
रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में भी रामनवमी 27 मार्च को ही मनाई जाएगी। राम मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव दोपहर 12:27 बजे मध्याह्न मुहूर्त में आयोजित होगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त
रामनवमी के दिन पूजा का शुभ समय सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा। इस दौरान विशेष पूजन-अर्चना की जाएगी।

सूर्य तिलक का अद्भुत दृश्य
इस अवसर पर रामलला का सूर्य तिलक भी किया जाएगा, जिसमें वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से सूर्य की किरणें सीधे भगवान श्रीराम के मस्तक पर पड़ेंगी। यह दिव्य दृश्य करीब 4 से 5 मिनट तक दिखाई देगा।

अष्टमी और नवमी की तिथि
चैत्र नवरात्र की अष्टमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी, जिस दिन कन्या पूजन होगा, जबकि नवमी 27 मार्च को पड़ेगी और इसी दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। khabrejunction.com इनकी पुष्टि नहीं करता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.