रामपुर: मारपीट के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

रामपुर। थाना अजीमनगर क्षेत्र में वादी एवं उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 22 मार्च को वादी की तहरीर पर याकूब, अय्यूब समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर वादी, उसके भाई, भाभी और बहन को बंद कर लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में थाना अजीमनगर में मु0अ0सं0-51/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टांडा के निर्देशन में थाना अजीमनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त याकूब पुत्र मकसूद और अय्यूब पुत्र मकसूद, निवासी ग्राम बजावाला को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक उत्तम कुमार एवं कांस्टेबल राजन कुमार की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.