रामपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

रामपुर। मिशन शक्ति फेस-5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

मिशन शक्ति केंद्र की टीमों एवं जनपद स्तरीय टीम द्वारा बाजारों, शॉपिंग मॉल, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के उपाय, कानूनी अधिकार, नारी सम्मान से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन सेवाओं—1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके अलावा घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, ऑनलाइन उत्पीड़न और इनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट, कॉमिक्स एवं अन्य जागरूकता सामग्री वितरित की गई, ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों को आसानी से समझ सकें और जरूरत पड़ने पर उनका प्रभावी उपयोग कर सकें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.