प्रसिद्ध मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा के दौरान मुख्य पुजारी अचेत,ब्रेन हेमरेज की पुष्टि,हालत गंभीर

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पुजारी का हाल चाल जानने पहुंचे आईजीएमएस

लखीसराय(सरफराज आलम)बड़हिया नगर स्थित प्रसिद्ध मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान सोमवार को मंदिर के मुख्य पुजारी विनय कुमार झा के अचानक पूजा करते समय अचेत होकर गिरने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित की गंभीर स्थिति को बताते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर संस्थान जाने का सलाह दिया गया। जिले के ही निजी अस्पताल में जांच के दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि हुई। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज आईजीएमएस में चल रहा है। जहां चिकित्सक की निगरानी में उन्हें भर्ती रखा गया है। जानकारी के अनुसार मुख्य पुजारी जदयू के वरिष्ठ नेता एमएलसी मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह का पूजा करा रहे थे। इसी दौरान ब्रेन हेमरेज के शिकार हुए। उनके इलाज में एमएलसी पूरी तत्परता के साथ सहयोग भी कर रहे हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद मंदिर परिसर में शोक और चिंता का माहौल है। मुख्य पुजारी की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मां बाला त्रिपुर सुंदरी के साथ अन्य देवी-देवता से प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि मुख्य पुजारी लंबे समय से श्रद्धा और निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं, जिससे उनका विशेष सम्मान और जुड़ाव श्रद्धालुओं के बीच रहा है। उनके अस्वस्थ होने से सभी लोग बेहद चिंतित हैं। लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना किया है कि पुजारी जल्द स्वस्थ होकर पुनः मंदिर की सेवा में लौटे। मुख्य पुजारी के पुत्र एक प्रतिष्ठित अखबार के संवाददाता हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.