बिहार दिवस 2026 समारोह के दूसरे दिन अत्यंत उत्साह,उल्लास एवं सांस्कृतिक विविधता के साथ संपन्न

लखीसराय(सरफराज आलम) नगर भवन,लखीसराय में बिहार दिवस 2026 समारोह के दूसरे दिन का आयोजन अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं सांस्कृतिक विविधता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत एवं नाटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पारंपरिक एवं आधुनिक कला का सुंदर समन्वय देखने को मिला। बच्चों की प्रस्तुतियों में उनकी प्रतिभा, ऊर्जा एवं रचनात्मकता स्पष्ट रूप से झलक रही थी, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिससे बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रभावी प्रदर्शन हुआ।

इसके अतिरिक्त विभिन्न बौद्धिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें समूह लोक वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा कविता लेखन प्रतियोगिता प्रमुख थीं। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति, तर्कशक्ति एवं रचनात्मक लेखन कौशल ने निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया।कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हुआ तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।बिहार दिवस 2026 का यह आयोजन अत्यंत भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की शोभा और भी बढ़ गई।

उपस्थित जनसमूह ने पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्वक भाग लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ,उप विकास आयुक्त लखीसराय सुमित कुमार,वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.