मिर्जापुर: डीजीपी राजीव कृष्ण ने विंध्यधाम पहुंच लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, माँ विन्ध्यवासिनी के किए दर्शन

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मिर्जापुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डीजीपी राजीव कृष्ण मिर्जापुर पहुंचे, जहां उन्होंने नवरात्र मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीजीपी ने माँ विन्ध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने अष्टभुजा गेस्ट हाउस में नवरात्र मेले को लेकर समीक्षा बैठक की, जिसके बाद वह विंध्याचल स्थित माँ विन्ध्यवासिनी धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों में उन्हें माँ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने माँ से सभी की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने कहा कि दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के साथ मिलकर एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी, जिससे मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.