रामपुर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई: अनियमितताओं पर तीन पंप सील, लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू

रामपुर में आम उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं निर्धारित मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए से जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20.03.2026 एवं 21.03.2026 को जिला पूर्ति अधिकारी, रामपुर ने कई पेट्रोल पंपों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एम/एस सागर फिलिंग स्टेशन, विक्रमपुर (तहसील मिलक), मैसर्स सागर फ्यूल केएसके, ग्राम बमरौआ तथा एम/एस सागर फ्यूल, ग्राम रूपपुर (तहसील शाहाबाद) का स्थलीय परीक्षण किया गया। जांच में इन पेट्रोल पंपों पर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जहां पेट्रोल पंप परिसरों में आवश्यक अधिकारियों के संपर्क नंबर एवं मूल्य सूची का प्रदर्शन नियमानुसार नहीं किया गया था। साथ ही अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं भी मानकों के अनुरूप नहीं थीं। मैसर्स सागर फ्यूल केएसके, ग्राम बमरौआ में लगभग 1000 लीटर क्षमता के टैंक में डीजल भंडारित पाया गया, जो प्रथम दृष्टया अवैध भंडारण की श्रेणी में आता है।

जांच के दौरान डीजल बिक्री से संबंधित लाइसेंस प्रदर्शित नहीं मिला। स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर अधूरे और अप्रमाणित पाए गए। डेंसिटी रजिस्टर का सत्यापन नहीं किया गया था तथा पानी मापने की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं थी। शिकायत पुस्तिका भी अपूर्ण और अप्रमाणित पाई गई।

इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए मैसर्स सागर फ्यूल केएसके, ग्राम बमरौआ को सील कर उसका लाइसेंस निलंबित/निरस्त किए जाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं एम/एस सागर फ्यूल, ग्राम रूपपुर (तहसील शाहाबाद) की बिक्री तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए लाइसेंस निलंबन/निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा एम/एस सागर फिलिंग स्टेशन, विक्रमपुर (तहसील मिलक) निरीक्षण के समय बंद पाया गया, जिसे सील करते हुए डीजल बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पेट्रोल एवं डीजल की गुणवत्ता और मात्रा में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.