विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस के विधायकों को पटाने की कला में निपुण हैं नायब सैनी

गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

तू( नायब सिंह सैनी) चीज बड़ी है मस्त- मस्त

नायब सैनी उर्वशी की तरह आकर्षक है। वे विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस के विधायकों को पटाने की कला में निपुण हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्हें कभी इस रणनीति का माहिर खिलाड़ी माना जाता था।

रतिया के कांग्रेस विधायक जनरैल सिंह, राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप से आहत जनरेल सिंह कह रहे हैं हंगामा है क्यों.. थोड़ी सी जो पी ली है.. उन्होंने कहा सीएम सैनी की तारीफ़ अकेला में नहीं करता…सारे विधायक करते है। और चोरी- चोरी रात के अंधेरे मे सीएम सैनी से मिलने जाते हैं और अपना काम करवाते हैं।

गोकुल सेतिया ने तो बाकायदा सैनी साहिब को घर बुलाकर उनका सजदा किया। सैनी साहिब ख़ुद भूपिंदर सिंह हूडा के रोहतक निवास पर गए और वहाँ जूनियर हुड़ा यानि दीपू से झुककर मिले। लगता हैं कि नायब सिंह सैनी ने यह कला पूर्व सीएम भजन लाल से सीखी है।  भजन लाल विपक्ष के एमएलए को पटा कर रखते थे।

एक बार पत्रकार उदयन शर्मा ने भजन लाल के बारे लिखा था “ अगर कोई अकेले भजन लाल से मिले तो वो या तो उनका फैन हो जाएगा या आलोचना की डिग्री कम हो जाएगी। सैनी ने तो उर्वशी को भी मात कर दिया है। पंजाब में वे सरदार नायब सिंह सैनी नजर आते हैं

दुमछला

अगर मुझ पर अपनी तारीफ़ का आरोप नहीं लगे तो कह सकता हूँ कि मेरी कलम अभी तक सैनी साहब से प्रभावित नहीं हुई है। हा मैं उनके मिलनसार स्वभाव खासतौर पर विपक्ष सहित विधायकों और पार्टी वर्कर्स एवं आम जनता से मिलने की कला को..यह उनके पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वभाव के विपरीत है जो सत्ता के नशे में चूर हो कर एरोगेंट हो गए थे। नायब सिंह सैनी की यही यू एस पी है…

Leave A Reply

Your email address will not be published.