मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर एटा पुलिस की पहल, जागरूक कार्यक्रम आयोजित 

एटा:- आज दिनांक 21.03.2026 को “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में पुलिस की मिशन शक्ति टीमों द्वारा ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चौराहों, शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वुमेन पावर लाइन), और 181 (महिला हेल्पलाइन) के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया तथा साइबर अपराधों से बचने के लिए ‘साइबर सेफ्टी’ के टिप्स भी साझा किए गए। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया समझाई गई।उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, विशेषकर घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विरुद्ध सुरक्षा कानूनों के बारे में जागरूक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.