गुस्ताखी माफ हरियाणा: “उजाले से खत्म होता है भ्रष्टाचार”, उर्वशी गुलाटी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

“भ्रष्टाचार कीड़े की तरह अंधेरे में पनपता है, उजाले में नहीं” — उर्वशी गुलाटी

पूर्व मुख्य सचिव व राज्य सूचना आयुक्त रही उर्वशी गुलाटी ने कहा है कि सभी विभाग अपनी सूचनाएं वेबसाइट पर डाल देंगे तो सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सूचना देने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में जिन विभागों ने अपनी सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड की हुई हैं, उनके पास सूचना के अधिकार के तहत कम आवेदन आते हैं।

एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक कीड़े की तरह है, जो अंधेरे में पनपता है तथा उजाला (सूर्य) आने पर वह खत्म हो जाता है।

इसी प्रकार सूचना का अधिकार अधिनियम भी है। जो भी सूचना उपलब्ध है, उसे छुपाने की बजाय आवेदक को दे देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कई बार आवेदक पुराने आरटीआई नियमों का हवाला देते हैं, इसलिए राज्य जन सूचना अधिकारियों को चाहिए कि वे संशोधित नियम 2009 अवश्य देखें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.