बदायूं: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शहर के प्रमुख इलाकों में पैदल मार्च किया।
इस दौरान अधिकारियों ने छः सड़का, बड़ा बाजार, घंटाघर, कोतवाली क्षेत्र और जामा मस्जिद सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी कायम किया गया।
मार्च में एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुलिस बल को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
