अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्टल बरामद

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों (एक नाबालिग सहित) को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्टल भी बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पुर्तगाल में बैठे एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे, जो पाकिस्तान के जरिए अवैध हथियारों की तस्करी करवा रहा था। इसके बाद इन हथियारों को आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था।

पुलिस ने इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे नेटवर्क के तार खंगालने में जुट गई है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी और इस तरह के अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.