चैत्र नवरात्रि को लेकर फरीदाबाद में तैयारियां तेज, मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जा रहा

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

Faridabad। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है, जिसे लेकर शहर के मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्रि से पहले ही मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

मंदिर के पुजारी Krishnakant Pandey ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाएगी, जिनका प्रिय भोग खीर माना जाता है। उन्होंने बताया कि नौ दिनों तक माता के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा होगी। साथ ही अष्टमी और नवमी के समय को लेकर भी जानकारी देते हुए बताया कि अष्टमी 9:58 बजे समाप्त होकर नवमी शुरू होगी, जो अगले दिन उसी समय तक रहेगी।

वहीं मंदिर के प्रधान Jagdish Bhatia ने बताया कि मंदिर को सजाने का कार्य तेजी से चल रहा है और रात 8 बजे तक अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। मंदिर को लाइटिंग, फूलों और चुनरी से सजाया जा रहा है। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान रोजाना भव्य कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग कलाकार हिस्सा लेंगे।

प्रशासन की ओर से भी ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सहयोग दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिर में 19 मार्च की सुबह 8 बजे माता की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी, जिसके साथ ही नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ होगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.