सासाराम की साची तिवारी वेब सीरीज ‘प्रधान जी’ में चांदनी के किरदार में आएंगी नजर

  • रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा

सासाराम (बिहार)। बिहार के सासाराम के कशिगावां की उभरती कलाकार Sachi Tiwari एक बार फिर अभिनय की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं। वह जल्द ही आने वाली वेब सीरीज Pradhan Ji में ‘चांदनी’ का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में उनका किरदार प्रधान की बेटी का है, जो कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस वेब सीरीज के निर्माता Vijay Vallabhani हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर के रूप में Siddharth Jain और Ankur Vyas जुड़े हुए हैं। सीरीज का निर्देशन Rahul Singh ने किया है, जबकि इसकी कहानी Shakti Shashank Sundaram ने लिखी है।

साची तिवारी ने बताया कि ‘प्रधान जी’ वेब सीरीज एक रियल स्टोरी पर आधारित है। इसकी कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक अनपढ़ प्रधान पिछले 25 वर्षों से शासन कर रहा है। इसी बीच एक पढ़ा-लिखा मध्यमवर्गीय युवक उसके खिलाफ चुनावी मैदान में उतरता है, जिससे कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि इस वेब सीरीज की खास बात यह है कि उनकी असली मां Priya Tiwari भी इसमें उनकी मां का किरदार निभा रही हैं। साची के मुताबिक, पहली बार अपनी मां के साथ सेट पर काम करना उनके लिए बेहद खास और भावनात्मक अनुभव रहा।

साची तिवारी ने कहा कि इस वेब सीरीज में दर्शकों को कॉमेडी और इमोशन का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को यह कहानी जरूर पसंद आएगी।

कम उम्र से ही अभिनय की दुनिया में सक्रिय साची तिवारी कई टीवी शो, फिल्मों और विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने महानायक Amitabh Bachchan और सुपरस्टार Shah Rukh Khan के साथ भी अभिनय किया है। उनके टीवी धारावाहिक Anmol और Kaisa Hai Ye Rishta को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

साची तिवारी ने दर्शकों से अपील की है कि जब यह वेब सीरीज रिलीज हो, तो वे इसे जरूर देखें और उन्हें अपना प्यार और आशीर्वाद दें, जैसा कि अब तक मिलता आया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.