जिला परिवहन विभाग की ओर से डीएम मिथिलेश मिश्र को किया गया सम्मानित

लखीसराय(सरफराज आलम) लखीसराय जिले में सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जिला परिवहन विभाग की ओर से जिला पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि ने डीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया तथा परिवहन विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिह्न भी प्रदान किया।इस अवसर पर डीएम मिथिलेश मिश्र ने मोटरयान निरीक्षक प्रतीक कुमार समेत पूरी परिवहन टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए आगे भी सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.