यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पर रामपुर की दो छात्राएं सम्मानित

रामपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर जनपद रामपुर की दो छात्राओं को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने दोनों छात्राओं को डीएम कार्यालय में आमंत्रित कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तहसील शाहबाद की सुश्री गुलफिजा और तहसील टांडा की सुश्री गरिमा सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि दोनों छात्राओं की यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनके परीक्षा अनुभव और तैयारी के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने दोनों छात्राओं को भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.