मोदीनगर की मानवतापुरी कॉलोनी में गली में दरवाजा लगाने को लेकर विवाद, पुलिस मौके पर पहुंची

गाज़ियाबाद: मोदीनगर क्षेत्र में एक गली में दरवाजा लगाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार यह मामला गोविंदपुरी चौकी क्षेत्र की मानवतापुरी कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि गली में दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद का रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। एक समुदाय के लोगों ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.