- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
मिर्जापुर।उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर के विंध्याचल में अखिल भारतीय धरकार एवं निर्बल वर्ग महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य एवं दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धरकार समाज को आगे बढ़ाना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि शिक्षा से वंचित वर्ग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सभासद एवं अखिल भारतीय धरकार एवं निर्बल वर्ग महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी वर्मा की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है और समाज के लोगों को एकजुट करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए व्यक्ति अपने भविष्य को बदल सकता है और समाज में नई पहचान बना सकता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय कुमार वर्मा (अधिशासी अधिकारी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुलाब चंद्र वर्मा (सीएमओ), सुक्खू धरकार, जय धारिया, हरिशंकर (वरिष्ठ लिपिक), राजेंद्र प्रसाद (टीटी, रेलवे विभाग), कुंदन वर्मा, मनोज कुमार वर्मा (एडवोकेट), मंगल वर्मा (जिला अध्यक्ष), काली वर्मा, रंग लाल वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
khabre junction
