पुलिस के सामने ही दे दना दन: प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 6 हिरासत में

मोदीनगर/गाजियाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नाहाली में प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों के सिर फूट गए और कई लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि गांव में आगामी प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पहले से ही तनाव बना हुआ था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.