रामपुर में रोडवेज बसों के संचालन को लेकर सेवा समिति ने एआरएम से की मुलाकात

रामपुर: वीर खालसा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रोडवेज बसों के संचालन को लेकर रोडवेज के एआरएम से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि रामपुर डिपो की कई रोडवेज बसें रोडवेज परिसर के बाहर सड़क पर खड़ी होकर सवारियां भरती हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार रोडवेज बसों का संचालन रोडवेज परिसर के अंदर से ही होना चाहिए। इस संबंध में पहले भी कई बार विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद बसें बाहर सड़क पर खड़ी होकर सवारियां बैठाती हैं, जो उचित नहीं है।

समिति ने मांग की कि सभी रोडवेज बसों का संचालन रोडवेज परिसर के अंदर से ही कराया जाए, क्योंकि वहां यात्रियों के बैठने और इंतजार करने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है।

इस पर एआरएम ने समिति को आश्वासन दिया कि अब रोडवेज बसों का संचालन परिसर के अंदर से ही सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और शहर में जाम की समस्या भी कम हो सके।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह के साथ अमनदीप सिंह, नारायण सिंह, वजीर सिंह, गुरप्रीत सिंह और मनजीत सिंह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.