बुलन्दशहर: अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार

कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिल, अवैध असलाह एवं कारतूस बरामद

बुलन्दशहर – शिकारपुर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 02 शातिर सदस्यों टीटू पुत्र कलुवा जाटव निवासी जमालपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर, गोविन्द उर्फ राजेश पुत्र स्व0 रामकुमार जाटव निवासी रायपुर मौजमपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर को चोरी की 01 मोटरसाइकिल, अवैध असलहा कारतूस व चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से पूछतांछ करने पर अन्य 06 मोटरसाइकिलों को भी उनसे बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अन्तर्जनपदीय वाहन चोर हैं जिनपर कई मुक़दमे दर्ज है। गिरफ़्तार अभियुक्त आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए बुलन्दशहर, हापुड, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी कर चलते फिरते लोगो को सस्ते दामों में बेच देते है।अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत
कर जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.