मुरादाबाद में संवेदनहीनता की तस्वीर, अज्ञात युवक का शव ठेले में रखकर ले गई पुलिस

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में सिस्टम की संवेदनहीनता की एक तस्वीर सामने आई है। यहां एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे एम्बुलेंस के बजाय ठेले में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार मझोला थाना क्षेत्र के कोहिनूर इलाके में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव को ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं पहुंची।

ऐसे में पुलिसकर्मियों ने शव को ठेले में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह से शव ले जाए जाने से लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस तरह की संवेदनशील घटनाओं में अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.