बिहार पुलिस सप्ताह के पांचवें दिन शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

DIG राकेश कुमार व SP अवधेश दीक्षित ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

लखीसराय(सरफराज आलम)बिहार पुलिस सप्ताह के पांचवें दिन शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में लखीसराय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुंगेर क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक राकेश कुमार, लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों की कुर्बानी को याद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा और उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे और सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।वहीं पुलिस सप्ताह को लेकर पुलिस कर्मियों में जोश व उमंग दिखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.