शहज़ादनगर में म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट निर्माण पूर्ण, शीघ्र शुरू होगा कचरा प्रबंधन कार्य

रामपुर: नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा शहज़ादनगर क्षेत्र में म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के उद्देश्य से वर्ष 2015 में 18 गाटा पर कुल 6.551 हेक्टेयर भूमि क्रय की गई थी। नगर क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की सुदृढ़ एवं वैज्ञानिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
उक्त स्थल पर 140 टीपीडी (टन प्रतिदिन) क्षमता के म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के निर्माण का कार्य कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस यूनिट-18, मुरादाबाद द्वारा वर्ष 2022 में प्रारंभ किया गया। निर्माण कार्य के अंतर्गत समस्त सिविल स्ट्रक्चर का निर्माण पूर्ण कर दिनांक 23 जनवरी 2024 को प्लांट को औपचारिक रूप से नगर पालिका परिषद को हस्तांतरित कर दिया गया है। प्लांट के निर्माण हेतु शासन द्वारा रुपये 1490.32 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई थी। उक्त धनराशि का नियमानुसार उपयोग करते हुए कार्यदायी संस्था द्वारा 23 जनवरी 2024 को उपयोगिता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत कर दिया गया है।
अब शीघ्र ही आवश्यक मशीनों के इंस्टॉलेशन का कार्य पूर्ण कर शहर में ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं निस्तारण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। प्लांट के संचालन से नगर क्षेत्र में कचरा प्रबंधन व्यवस्था और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं पर्यावरण के अनुकूल बनेगी, जिससे स्वच्छता को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.