Rampur: थाना बिलासपुर पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रामपुर जनपद के Bilaspur थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना बिलासपुर पुलिस द्वारा जरनैल सिंह उर्फ मिंटू पुत्र निर्मल सिंह, निवासी ग्राम रतनपुरा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर को रतनपुरा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक जरीकैन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब (खाम) बरामद की गई।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बिलासपुर में मु0अ0सं0 62/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.