लखीसराय में ज्ञानदीप पोर्टल से 1052 बच्चों को निजी स्कूलों में नामांकन, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने दी जानकारी

लखीसराय(सरफराज आलम) Right of Children to Free and Compulsory Education Act, 2009 (RTE) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कमजोर एवं अलाभकारी समूह के बच्चों का नामांकन किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल के तहत ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से जिले के 1052 बच्चों को विभिन्न निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए सीट आवंटित की गई। इस अवसर पर जिले के निजी विद्यालयों के अध्यक्ष, सचिव, प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों को जिस विद्यालय में सीट आवंटित हुई है, वे सभी आवश्यक कागजात के साथ संबंधित निजी विद्यालय में जाकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि नामांकन में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर अभिभावक सीधे जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 1309 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1209 आवेदन वैध पाए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1052 बच्चों का नामांकन विभिन्न निजी विद्यालयों में सुनिश्चित किया गया है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी भी बच्चे को नामांकन के दौरान किसी निजी विद्यालय में परेशानी होती है, तो संबंधित स्कूल संचालकों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि किसी भी बच्चे का शिक्षा का अधिकार बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.