अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गाटा संख्या 289 पर विकसित कॉलोनी ध्वस्त

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व टीम एवं नगरपालिका परिषद टाण्डा की संयुक्त टीम ने आराजी ग्राम टण्डोला, तहसील टाण्डा, जनपद रामपुर में स्थित गाटा संख्या–289, रकबा 0.2830 हे० पर बिना सक्षम प्राधिकारी से नक्शा पास कराए विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त करा दिया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों ने अवैध निर्माण को हटवाया और संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार की प्लाटिंग अथवा कॉलोनी विकसित करना दंडनीय अपराध है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग एवं कॉलोनियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.