रामपुर पुलिस अधीक्षक के प्रयासो के कारण बरामद हुए गुम हुए 150 मोबाईल फोन

रामपुर से शाहबाज़ खान की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के आदेश पर और अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सैल, रामपुर के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए आम नागरिकों के मोबाईल बरामद कर लिए है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से बरामद किए गए 150 मोबाईल फोन की अनुमानित कीमत 14 लाख 15 हजार रुपये है।
आज पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर ने बरामद मोबाईल फोन को सम्बन्धित मोबाईल स्वामियों को सौपा गया। रामपुर पुलिस की इस सफलता पर मोबाईल स्वामियों के मुरझाए चेहरे खिल उठे और खुशी की लहर दौड़ गयी। मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा। मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। सर्विलांस सैल द्वारा पूर्व में भी कई मोबाईल फोनों को बरामद कर मोबाईल धारकों को उपलब्ध कराये जा चुके है।
 सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
1- संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस,रामपुर।
2- मुख्य आरक्षी 36 टीकाराम चौहान सर्विलांस सैल रामपुर।
3- मुख्य आरक्षी 17 दिनेश कुमार सर्विलांस सैल रामपुर।
4- मुख्य आरक्षी 670 दीपक कुमार सर्विलांस सैल,रामपुर।
5- आरक्षी 644 जय कुमार सर्विलांस सैल,रामपुर।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.