Rampur : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1050 जोड़ों का सामूहिक विवाह गरिमामय वातावरण में संपन्न
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर
रामपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के Mahatma Gandhi Stadium Rampur (फिजिकल ग्राउंड) में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र, जिला प्रभारी राजा वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख मिलक अर्चना गंगवार एवं ब्लॉक प्रमुख बिलासपुर कुलवंत सिंह औलख ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह में लगभग 1050 वर-वधुओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत विवाह संपन्न कराया गया, वहीं मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह भी धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से उन्हें सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्राप्त हो रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सभी नवदंपत्तियों को शासन द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री एवं सहायता राशि प्रदान की गई।
khabre junction
