लखीसराय(सरफराज आलम) जिले के कवैया थाना को एक ऊर्जावान और कर्मठ थानाध्यक्ष का नेतृत्व मिल गया है। 2018 बैच के तेज-तर्रार पुलिस पदाधिकारी रणधीर कुमार ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।
रणधीर कुमार इससे पूर्व मानिकपुर थाना प्रभारी के रूप में अपनी प्रभावशाली भूमिका निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल में कानून-व्यवस्था मजबूत रही और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। बेहतर पुलिसिंग, सख्ती और संवेदनशीलता का संतुलन उनके कार्यशैली की खास पहचान रही है।
माणिकपुर के अलावा भी उन्होंने जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दी हैं, जहां उन्होंने अनुशासन, पारदर्शिता और जनता से संवाद को प्राथमिकता दी।
पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था कायम रखना और आम लोगों के साथ बेहतर तालमेल उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का संबंध और मजबूत किया जाएगा।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने उम्मीद जताई है कि रणधीर कुमार के नेतृत्व में कबैया थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
khabre junction
