भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके पर प्रोड्यूसर बृजेश पांडेय और कमलेश पांडेय ने बांटी मिठाइयां

प्रतापगढ़। सोमवार यानि 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचारण के साथ अयोध्या में बने भव्य मंदिर के गर्भगृह के अंदर रामलला के दिव्य प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस खास पल को न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में धूमधाम के साथ मनाया गया। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, अयोध्या में दर्शनार्थियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा लेकिन जो लोग अयोध्या नही पहुंच पाए उन्होंने भी अपने अपने घर पर ही रामलला के स्वागत में जश्न मनाया। इसी क्रम में प्रतापगढ़ के लच्छीपुर (पांडेय पुरवा) में भी धुमधाम से रामलला का स्वागत किया है।

भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके पर प्रोड्यूसर बृजेश पांडे और एडवोकेट कमलेश पांडे करण पांडे ने भी जमकर खुशियां मनाई। इतना ही नही भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रोड्यूसर बृजेश पांडे एडवोकेट कमलेश पांडे करण पांडे ने घर घर जाकर मिठाई और श्री राम के झंडे वितरित किए और भव्य भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर मनोज पांडे उत्कर्ष पांडे द्विजेंद्र उपाध्याय और संजय पांडे, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विभा पांडे, एडवोकेट सुषमा पांडे रेनू पांडे, ममता पांडे सुरुचि पांडे, शिवांश पांडे,  पीयूष पांडे और भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

1 Comment
  1. […] भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए जगदीश चोपड़ा ने मातृभूमि के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना है। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार देने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। […]

Leave A Reply

Your email address will not be published.