लखनऊ जोन की उत्तर प्रदेश पुलिस अन्तर्जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) भारोत्तोलन, योग व पॉवरलिफ्टिंग की तीन दिवसीय प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ

  • रिपोर्ट- कपिल सिंह राजपुत

बाराबंकी। लखनऊ जोन की उत्तर प्रदेश पुलिस अन्तर्जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) भारोत्तोलन, योग व पॉवरलिफ्टिंग की तीन दिवसीय प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में किया गया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह एवं मनोयोग से भाग लिया एवं अच्छे अनुशासन का परिचय देते हुये प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता का परिणाम-

भारोत्तोलन (महिला) प्रतियोगिता-2026 विजेता जनपद- बाराबंकी प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद- हरदोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

भारोत्तोलन (पुरुष) प्रतियोगिता-2026 विजेता जनपद- बाराबंकी प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद- हरदोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पावरलिफ्टिंग (महिला) प्रतियोगिता-2026 विजेता जनपद- बाराबंकी प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद- हरदोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.