मोदीनगर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का कार्यकर्ता के घर आगमन, संगठनात्मक एकता पर दिया जोर
मोदीनगर (उत्तर प्रदेश), 18 फरवरी 2026।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया का मोदीनगर आगमन हुआ। दोनों वरिष्ठ नेता भाजपा की जिला मंत्री अपराजिता सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का किसी कार्यकर्ता के घर पहुंचकर परिवार से कुशलक्षेम जानना संगठन की मजबूत भावना और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। इसे भाजपा के मूल मंत्र “संगठन ही शक्ति है” का सजीव उदाहरण माना गया।
इस अवसर पर नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और परिवार के सदस्यों से संवाद किया तथा शहर की स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग तक पहुंचने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के सागर में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर की जानकारी भी साझा की गई। नेताओं ने इस मंदिर को सामाजिक समरसता और समानता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आने वाले समय में देश की सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
इस मौके पर शशांक शर्मा, नीरज शर्मा, दमयंती सिंह, शिवराज सिंह सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं शहर के पंकज कंसल, राज वर्मा, सुबोध, कर्दम और संजय सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
नेताओं के इस दौरे से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
khabre junction
