बांके बिहारी मंदिर बजरिया से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, 19 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

सहसवान नगर के मोहल्ला बजरिया स्थित बांके बिहारी मंदिर बजरिया से श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

कलश शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से विधि-विधान के साथ शुरू हुई और बजरिया मोहल्ला, तहसील रोड, कचहरी, बाजार विल्सन गंज, रोडवेज बस स्टैंड, कोतवाली, नवादा और नयागंज सहित विभिन्न मार्गों से होकर निकली। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों में पूजा-अर्चना की और भगवान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इसके बाद शोभा यात्रा पठान टोला होते हुए पुनः बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

आयोजकों ने बताया कि 19 फरवरी से 26 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आचार्य बलराम कृष्ण, वृंदावन द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा समापन के अवसर पर 26 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर सर्वेश माहेश्वरी, मधु माहेश्वरी, साधना माहेश्वरी, नीतू माहेश्वरी, अधीर सक्सेना, महेश चंद्र माहेश्वरी, पलक माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, सुभाष माहेश्वरी, नितिन माहेश्वरी, धीरज सक्सेना, मुकुल माहेश्वरी, उमेश माहेश्वरी, कल्लू सेठ, सौरभ सक्सेना सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है और लोगों में आपसी भाईचारा मजबूत होता है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.