लखीसराय में छात्राओं के बीच फुटबॉल मैच,अंबेडकर विद्यालय बिहरौरा विजेता

डीएम मिथिलेश मिश्र खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक-ऑफ के साथ किया शुभारंभ

लखीसराय(सरफराज आलम)जिला प्रशासन के तत्वावधान में मंगलवार को गांधी मैदान लखीसराय में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामनगर और अंबेडकर विद्यालय बिहरौरा की छात्राओं के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच में अंबेडकर विद्यालय बिहरौरा की टीम ने 2–1 से जीत दर्ज की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक-ऑफ के साथ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल से छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे आयोजनों से उनकी प्रतिभा को नया मंच मिलता है।

मैच का संचालन कटिहार से आए प्रशिक्षक कंचन केसरी के मार्गदर्शन में हुआ। दोनों टीमों की छात्राओं ने खेल भावना और टीम वर्क का अच्छा प्रदर्शन किया। विजेता व उपविजेता टीम की खिलाड़ियों को अतिथियों ने बधाई दी।

मौके पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति बंदना पाण्डेय, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.