- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर
रामपुर की शाहबाद तहसील के थाना पटवाई क्षेत्र के दलपुरा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। सुबह दिन निकलते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे कई लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि आरोपी हाथों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर एक पक्ष के घर में घुस गए और जमकर मारपीट की। इस घटना में एक पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
khabre junction
