रामपुर में पुलिस अधीक्षक का थाना कोतवाली पर आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच

रामपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट सहित अन्य अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया।

इस दौरान रजिस्टरों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा उनमें की जाने वाली प्रविष्टियों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और आवश्यक विवरण समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में स्थित कार्यालय, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र तथा साइबर सेल की साफ-सफाई और कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों का सही ढंग से संधारण करने तथा आमजन की शिकायतों के निस्तारण में तत्परता बरतने के निर्देश दिए।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.