ऐलनाबाद,16 फरवरी (एम पी भार्गव) खंड ऐलनाबाद के गांव चिलकनी ढाब में विशाल क्रिकेट महाकुंम्भ का समापन किया गया जिसमें तीन राज्यों की लगभग 80 टीमों ने भाग लिया, समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर युवा अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप नरवाल विशेष तौर पर पहुंचकर युवाओं को प्रेरित किया कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदीप नरवाल को रथ पर बैठाकर,घोड़ों को आगे आगे चलाकर,ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी,पटाखे फोड़ गांव वासियों व समाजसेवी राकेश सिहाग (ठेकेदार) ने भव्य स्वागत किया, बाद में राजस्थान के गांव रामसरा व जींद जिले के जाझ टीम के बीच क्रिकेट मैच.खेला गया
जिसमें जाझ ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 82 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें अमित ने अपनी टीम के लिए 16 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली , 82 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रामसरा की टीम 6 ओवर में 56 रन ही बना पाई जिसमें गोरू अपनी टीम के लिए 25 गेंदों में 50 रन बनाएं , मुख्य आयोजनकर्ता युवा समाजसेवी राकेश सिहाग ने कहां कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए चाहें कोई भी खेल हों, खेलने से मानसिक, स्वास्थ्य के तौर पर हम मजबूत होते, उन्होंने.युवाओं को संदेश देते हुए कहां कि इस तरह समय समय पर टूर्नामेंट का आयोजन करना चाहिए
यह बहुत ही शानदार प्रतियोगिता रहीं, हमारे गांव चिलकनी ढाब के युवा बधाई के पात्र मैं इनकी सोच को सलाम करता हूं आज हमारे गांव में कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल पहुंचे हैं हमारे इलाके के युवा बहुत ज्यादा इनसे प्रेरित हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने कहां कि चिलकनी ढाब गांव में मेरा स्वागत हुआ उससे मैं अभिभूत हूं युवाओं को संदेश देते हुए कहा युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलों की तरफ बढ़ना चाहिए युवाओं को नशें से दूर रहना चाहिए रतनपुरा गांव के सरपंच जिन्दरपाल गोदारा ने कहां कि इस तरह के आयोजन से समाज का आपसी भाईचारा बढ़ता है व देश को आगे लें जानें में चिलकनी ढाब के युवा राकेश सिहाग का विशेष तौर पर सहयोग कर रहे युवाओं व खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ातें हुए कहा कि इन युवाओं से और भी युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए पूरे दिन में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल के जबरदस्त मैच खेले गए
जिसमें अंत में जाझ की टीम विजेता रहीं इस टूर्नामेंट की मैन ऑफ दी सीरीज बाहर वाले खिलाड़ी परवेज सरदारगढ़ रहे उनको चमचमाती स्कूटी देकर सम्मानित किया गया , साथ में टीम के खिलाड़ी सलीम खेदड़ को वाशिंग मशीन देकर, बेस्ट बेट्समेन,बादल नगराना, बेस्ट बॉलर अर्शद रामसरा को विशेष अवार्ड व नगद राशि से नवाजा गया दस दिन तक चलें इस कार्यक्रम में सिरसा के समाजसेवी विनोद गोयल ने टूर्नामेंट में चार चांद लगाऐं रखा हर दिन दर्शकों के लिए अलग-अलग आकर्षक उपहार लेकर आते रहे अंत में आएं अतिथियों को गांव वासियों व युवाओं ने सम्मानित किया, गांव के समाजसेवी श्रवण जोशी ने खेलों के लिए लाखों रुपयों का पिटारा खोला हर गांव वासी ने उनकी तारीफ की कमेंट्री के तौर पर कन्नू सैनपाल, सुखी बिज्जूवाली, जैकी हड़ोली, गोपाल कृष्ण चक्रधारी ने खूब मनोरंजन किया जबरदस्त बातें सुनाई.
इस अवसर गांव के पूर्व सरपंच भीम सिहाग, पूर्व सरपंच सतपाल सिहाग कमेटी सदस्य सुरजीत सहारण, शंकर सोनी, अमरसिंह सिहाग मास्टर दलीप सिहाग, प्रदीप सिहाग,रवि पंडित,, सुधीर बोकड़ा, जतिन सिहाग, बिंदु सिहाग के अलावा गांव के गणमान्य व्यक्ति आस-पास इलाके के आएं दर्शकों ने भाग लिया ।-
