राजकीय विद्यालय मिठनपुरा में विदाई पार्टी एवं सम्मान समारोह का आयोजन, भावुक माहौल में दी गई शुभकामनाएं

ऐलनाबाद, 15 फरवरी (एम पी भार्गव)। Ellenabad खंड के गाँव मिठनपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई पार्टी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को भावभीनी विदाई दी, जिससे विद्यालय परिसर भावनाओं और उत्साह से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के छात्रों को विभिन्न रोचक टाइटल देकर मंच पर आमंत्रित किया, जिससे वातावरण हंसी और खुशी से गूंज उठा। वहीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने भी गुरुजनों को सम्मानपूर्वक विभिन्न टाइटल देकर मंच पर आमंत्रित किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और अधिक भावुक एवं खुशनुमा हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बाना एवं केमिस्ट्री लेक्चरर प्रहलाद सिंह छिंपा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का मानसिक एवं सामाजिक विकास होता है और उनका विद्यालय एवं गुरुजनों के प्रति लगाव और सम्मान और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा के पदाधिकारियों ने भी कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि विद्यार्थी उत्कृष्ट परिणाम लाकर विद्यालय एवं गाँव का नाम रोशन करेंगे। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने विद्यालय स्टाफ की मेहनत, प्रबंधन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और यादगार पलों को साझा किया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश बाना, केमिस्ट्री लेक्चरर प्रहलाद सिंह छिंपा, पंजाबी लेक्चरर जलंधर सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.