लखीसराय नगर परिषद के नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया योगदान
सभापति एवं उपसभापति एवं पूर्व ईओ ने गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत
लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने गुरुवार को कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व ईओ रमन कुमार, नगर सभापति अरविंद पासवान एवं उपसभापति शिव शंकर राम सहित नगर परिषद के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभात रंजन ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास को निरंतर गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। विशेष रूप से साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।
उन्होंने नगरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने व विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया। नगर सभापति अरविंद पासवान ने पूर्व ईओ रमन कुमार को उनके नए कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामना दिया और उनके अल्पकालीन कार्यकाल का सराहना किया। नवनियुक्त ईओ प्रभात रंजन का स्वागत करते हुए नगर परिषद के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ईओ के नेतृत्व में नगर का निरंतर विकास सुनिश्चित किया जाएगा।उनके नेतृत्व में कार्यालय कर्मी सहित जन प्रतिनिधि आपसी सामंजस्य के साथ शहर के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। जिओ के नेतृत्व में शहर के विकास को नई गति प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
मौके पर लिपिक अवध कुमार,कनीय अभियंता मो सैय्यद हसन, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, सूरज कुमार रावत, समाजसेवी लक्ष्मण सिंह एवं वार्ड पार्षद राजपाल राउत सहित अन्य लोग मौजूद थे।
khabre junction
