रानियां विधानसभा के बीएलओ हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, निर्वाचन प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी
ऐलनाबाद,सिरसा, 10 फरवरी(एम पी भार्गव): भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को 44-रानियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों और सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को दो सत्रों में किया गया। इसी प्रकार सिरसा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजर के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर सिरसा में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार हनुमान दास व निर्वाचन कानूनगो देवेंद्र यादव ने गहन पुनरीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
निर्वाचन कानूनगो देवेंद्र यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और निर्वाचन कानूनों के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीओ अंकुर गर्ग ने निर्वाचन प्रक्रिया बारे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आगामी निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने पर जोर दिया।
प्रीतम सिंह ने चुनाव आयोग के विभिन्न महत्वपूर्ण फॉर्मों की उपयोगिता बताई, जबकि लखविंदर सिंह ने बीएलओ ऐप के तकनीकी पहलुओं और डिजिटल एंट्री के बारे में जानकारी दी। महेंद्र सिंह ने चुनाव आयोग की गाइडलाइन और गहन पुनरीक्षण अभियान की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने अपनी कार्यप्रणाली के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और तकनीकी शंकाओं को रखा, जिनका समाधान निर्वाचन कानूनगो देवेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंच संचालन नरेंद्र सिंह शम्मी ने किया।
