रामपुर पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

  •  रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने शुक्रवार को परेड की सलामी लेकर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड में सम्मिलित महिला प्रशिक्षुओं एवं पुलिस कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं परेड व्यवस्था की बारीकी से जांच की।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा एवं आरटीसी सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव एवं मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन/टांडा भी उपस्थित रहे।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.