इंदिरापुरम, गाजियाबाद में लव जिहाद के जरिए धर्मांतरण कर निकाह का प्रयास विफल, बजरंग दल की सतर्कता से बची हिंदू युवती
विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, इंदिरापुरम को दिनांक 1 फरवरी (रविवार) एक सूचना प्राप्त हुई कि इंदिरापुरम के मकानपुर, न्याय खंड–1 क्षेत्र में एक मुस्लिम परिवार द्वारा एक नाबालिग हिंदू युवती को दिनांक 19 जनवरी से अपने साथ रखे जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, युवती के साथ कथित रूप से जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह संपन्न कराए जाने की तैयारी की जा रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल, इंदिरापुरम की टीम पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुँची। युवती एवं युवक दोनों को इंदिरापुरम थाने लाया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस विवाह संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी युवती के परिवारजनों को नहीं थी।
प्राथमिक दृष्टि में युवती नाबालिग प्रतीत हो रही है तथा उसके पास किसी भी प्रकार का पहचान पत्र उपलब्ध नहीं पाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से कानपुर की निवासी है और अपने पिता के साथ फरीदाबाद में रह रही थी, जबकि युवक का परिवार बिहार का निवासी बताया जा रहा है।
युवती के परिवार से संपर्क स्थापित कर उसे सुरक्षित रूप से उनके पास पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Hi my family member! I wish to say that this post is awesome, great written and include almost all important infos. I?¦d like to see extra posts like this .
It’s a shame you don’t have a donate button! I’d certainly donate to this brilliant blog! I guess for now i’ll settle for book-marking and adding your RSS feed to my Google account. I look forward to brand new updates and will talk about this website with my Facebook group. Talk soon!
ok
plz donate